Explain Fossil Fuels in Hindi - जीवाश्म ईंधन: प्रकार, फायदे और नुकसान
Explain Fossil Fuels in Hindi - जीवाश्म ईंधन: प्रकार, फायदे और नुकसान
What are Fossil Fuels in Hindi
जीवाश्म ईंधन मृत पौधों और जानवरों जैसे कार्बनिक पदार्थों के अवशेषों के उच्च तापमान पर सड़ने गलने के कारण प्राकृतिक गैस, कोयला और पेट्रोलियम में परिवर्तित हो जाता हे | इन्हें ऊर्जा के non renewable source के रूप में भी जाना जाता है क्योंकि इसकी पूर्ति में बहुत लंबा समय लगता है।
जीवाश्म ईंधन निम्नलिखित प्रकार के होते हैं:
-
Coal
-
Petroleum
-
Natural gas
कोयला
कोयला एक जीवाश्म इंधन है| जो पेड़, पौधे के पृथ्वी के क्रस्ट में दबने से बनता है | कोयला को बनने में लाखो वर्ष लग जाते हैं इसलिए हम इसका उपयोग बार-बार नही कर सकते | यह एक बार उपयोग होने के बाद समाप्त हो जाएगा | इसलिए यह एक अनवीकरणीय उर्जा स्त्रोत है|
कोयला का उपयोग आज के समय में जयादा thermal power plant में किया जाता है यहाँ पर boiler में कोयला को जलाकर पानी को वाष्प में परिवर्तित किया जाता है जिए मदद से टरबाइन को घुमाया जाता है और विधुत उत्पादन किया जाता है | लेकिन कोयला के जलाने से जो धुआं उत्पन्न होता है उससे पर्यावरण को बहुत नुकसान होता है |
पेट्रोलियम
पेट्रोलियम भी एक जीवाश्म इंधन है जो समुद्र के तल में पड़े मृत जीवों के अवशेषों के उच्च तापमान पर सड़ने गलने से बनता है| petroleum बनने की प्रक्रिया - समुद्र में जीवों के मृत सरीर के उच्च ताप पर सड़ने गलने से उनके शरीर का जो चर्बी (fat)होता है वह धीरे-धिरे तैलीय या कहे तो पेट्रोलियम में परिवर्तित हो जाता है | जीवाश्म के सड़ने गलने से लेकर पेट्रोलियम बनने तक का सफ़र बहुत लम्बा होता है इसलिए हमें इसके बहुत कम स्त्रोत ही मिलते हैं |
Natural gas
-
यह एक स्वच्छ और गैर विषैला जीवाश्म ईंधन है।
-
यह रंगहीन और गंधहीन होता है और इसे पाइपलाइनों के माध्यम से आसानी से स्थानांतरित किया जा सकता है।
-
इसे उच्च दबाव में CNG के रूप में संग्रहित किया जाता है।
-
यह कम प्रदूषण फैलाने वाला और कम खर्चीला जीवाश्म ईंधन है।
-
मीथेन सबसे महत्वपूर्ण प्राकृतिक गैस है।
Advantage of Fossil Fuels
-
जीवाश्म ईंधन से एक ही स्थान पर बड़ी मात्रा में बिजली पैदा की जा सकती है।
-
इन्हें बहुत आसानी से पाया जा सकता है.
-
वे लागत प्रभावी हैं.
-
पाइपलाइनों के माध्यम से तेल एवं गैस का परिवहन आसानी से किया जा सकता है।
-
वे समय के साथ अधिक सुरक्षित हो गए हैं।
-
सीमित संसाधन होने के बावजूद यह प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है।
Disadvantage of Fossil Fuels
-
जीवाश्म ईंधन जलाने पर कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जित करते हैं जो एक प्रमुख ग्रीनहाउस गैस और प्रदूषण का प्राथमिक स्रोत है। इसने ग्लोबल वार्मिंग में योगदान दिया है।
-
वे एक गैर-नवीकरणीय संसाधन हैं, यानी, एक बार उपयोग करने के बाद उन्हें reuse नहीं किया जा सकता है।
- जीवाश्म ईंधन का दहन पर्यावरण को अधिक अम्लीय बनाता है। इससे पर्यावरण में अप्रत्याशित और नकारात्मक परिवर्तन आये हैं।
- जीवाश्म ईंधन के दोहन से लोगों में घातक बीमारियाँ भी होती हैं। उदाहरण के लिए, कोयला खनिक अक्सर ब्लैक लंग रोग से पीड़ित होते हैं। प्राकृतिक गैस ड्रिलर लगातार रसायनों और सिलिका के संपर्क में रहते हैं जो उनके स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है।
Related Articles
Solid Waste Management in Hindi – Definition, Process, and Solutions
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (Solid Waste Management) क्या है? ...
Read More →Thermal Pollution and Nuclear Hazards in Hindi – Causes, Effects, and Solutions
थर्मल प्रदूषण (Thermal Pollution) क्या है? थर्मल प...
Read More →Noise Pollution in Hindi – Causes, Effects, and Solutions
ध्वनि प्रदूषण (Noise Pollution) क्या है? ध्वनि प्...
Read More →Marine Pollution in Hindi – Causes, Effects, and Solutions
समुद्री प्रदूषण (Marine Pollution) क्या है? समुद्...
Read More →Soil Pollution in Hindi – Causes, Effects, and Solutions
मृदा प्रदूषण (Soil Pollution) क्या है? मृदा प्रद...
Read More →